
भारतीय योग संस्थान रायपुर की ओर से 60वें योग दिवस का आयोजन 2 अक्टूबर को गुजराती स्कूल, देवेंद्र नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 5.45 से 7.30 बजे तक होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन और योग गीत से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
सुबह 6.05 से 6.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास और आसन प्रदर्शन होगा। इसमें लक्ष्मी, तनुश्री और अनीता साहू विभिन्न आसन प्रस्तुत करेंगी।
इसके बाद प्राणायाम और ध्यान कराया जाएगा। WRS कॉलोनी और कटोरा तालाब केंद्र की ओर से थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्वल्पाहार के साथ होगा।
मंच समन्वयक किरण प्रसाद और रिया फतनानी रहेंगे, जबकि मंच संचालन ए.एस. राव करेंगे।
संस्थान ने सभी साधकों से कार्यक्रम शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है।



