HomeUncategorizedमुख्यमंत्री की पहल से पटवारियों की हड़ताल स्थगित, जशपुर में एक-दूसरे को...

मुख्यमंत्री की पहल से पटवारियों की हड़ताल स्थगित, जशपुर में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाई खुशी

जशपुरनगर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सकारात्मक पहल और पटवारी संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किए जाने के बाद प्रदेशभर में पटवारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। इस फैसले से जशपुर जिले के पटवारियों में भी खुशी की लहर देखने को मिली।हड़ताल स्थगित होने की घोषणा के बाद जशपुर में पटवारियों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और आपस में मिठाइयां बांटकर इस फैसले का स्वागत किया। इस दौरान पटवारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। जशपुर के पटवारियों ने मुख्यमंत्री की पहल के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular