HomeUncategorizedऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर करारा...

ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 24 किलो गांजा के साथ गोविंदा एवं रवि गिरफ्तार..!

जशपुरनगर -: होली पर्व से पहले नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक चोट करते हुए जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में दबिश देकर पुलिस ने लगभग 24 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12.42 लाख रुपये बताई जा रही है।मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान किराये के घर से आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविंदा और रवि विश्वकर्मा को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 24.800 किलो गांजा बरामद किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए डॉ लाल उमेद सिंह (डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर) ने बताया कि सिटी कोतवाली जशपुर में 02 आरोपियों से 24.800 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग 12.42 लाख रुपये है, जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जशपुर पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है और जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन ने पुलिस की तत्परता और सख्त रुख की सराहना की है। जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ आगे भी जारी

RELATED ARTICLES

Most Popular