HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए जशपुर में अहम बैठक, 30 अगस्त...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए जशपुर में अहम बैठक, 30 अगस्त से शुरू होगी सदस्यता और वोटिंग प्रक्रिया

जशपुरनगर -: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जशपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जशपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव में भाग ले रहे युवा कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए।बैठक के दौरान संगठनात्मक चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया, सदस्यता अभियान, मतदान व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उम्मीदवारों को सदस्यता अभियान के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी देते हुए उनके समाधान के तरीके भी समझाए गए।

बैठक में बताया गया कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता और वोटिंग की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, सदस्यता शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को लेकर भी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें सदस्यता अभियान के दौरान आने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए तैयार करना रहा। इस दौरान तकनीकी प्रक्रिया से लेकर सदस्यता अभियान के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएं तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करें। साथ ही बैठक में संगठनात्मक चुनाव को आपसी समन्वय, प्रेम, भाईचारे और लोकतांत्रिक भावना के साथ संपन्न कराने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव संगठन को मजबूत करने का माध्यम है, इसलिए सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता सकारात्मक माहौल में पूरी प्रक्रिया में भाग लें। जशपुर में हुई इस बैठक के साथ ही युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अब 30 अगस्त से शुरू होने वाले सदस्यता और मतदान अभियान पर सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular