
महिला मरीजों और बच्चों से मिलकर जाना हालचाल; जल्द स्वस्थ होने की कामना
कुनकुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कुनकुरी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा का संदेश दिया। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जयन्त लकड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ता शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती महिलाओं एवं बच्चों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जन्मदिन को सेवा से जोड़कर दिया सकारात्मक संदेशयुवा कांग्रेस की टीम ने कहा कि किसी भी खुशी के अवसर को समाजसेवा से जोड़ना जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का माध्यम बन सकता है। इसी भावना के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना तथा हरसंभव सहयोग की भावना व्यक्त की।मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाकार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जयन्त लकड़ा ने कहा कि अस्पताल में उपचार करा रहे सभी मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनकी मदद करना और उनमें विश्वास पैदा करना ही सामाजिक जिम्मेदारी का वास्तविक स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में फल वितरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने न केवल मरीजों की सेवा की, बल्कि आपसी भाईचारे, संवेदना और सहयोग का संदेश भी दिया।कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्साफल वितरण कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। अस्पताल में महिलाओं और बच्चों को फल वितरित करने के साथ ही सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में जयन्त लकड़ा, मुस्कान रानी, शौरभ ठाकुर, पिया लकड़ा, मेहुल जैन, दीपिका चौहान, अमिस जिंदल, प्रिंस गुप्ता सहित युवा कांग्रेस एवं gen Z के अन्य साथी मौजूद रहे।



