HomeUncategorizedजशपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की...

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, फरार वाहन लोदाम में पकड़ाया।

जशपुरनगर -: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डोड़काचौरा स्थित रंगोली ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जशपुर निवासी रूपेश साव के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फरार ट्रक की तलाश शुरू की और लोदाम थाना क्षेत्र में वाहन को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक को सिर में गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने साव परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। रूपेश साव की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। त्योहार से पहले हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पूरी परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular