HomeUncategorizedप्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित..योजनान्तर्गत अधिकतम...

प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित..योजनान्तर्गत अधिकतम 10 लाख रुपए तक दिया जाएगा अनुदान

जशपुरनगर -: जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक दिनांक 15 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में चावल आधारित उद्योग, मिनी राइस मिल, आटा मिल, बेकरी, नमकीन, मिक्सचर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मसाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन, मैदा, सूजी, तेल मिल, हालर मिल, राइस मिल सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत स्थायी परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे इच्छुक उद्यमियों को अपना उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं मशीनरी कोटेशन के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 8839198876 एवं 9131925519 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular