
जशपुरनगर -: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है।
पार्टी ने हाल ही में कमर्शियल गैस के दाम में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीते महीनों में इसमें लगातार इजाफा हुआ है। घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर बोझ बढ़ा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज का कहना है कि खाद्य तेल, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आर्थिक असमानता बढ़ रही है और आम जनता को राहत नहीं मिल रही।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है और परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।



