छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के समक्ष रावण दहन को मानवाधिकार हनन बताने वाली एक अनूठी शिकायत पहुंची। आयोग ने इस शिकायत को खारिज कर दिया।
आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग ने तीन सड़क दुर्घटनाएं करने वाले ड्राइवरों का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है।
इसके साथ ही आयोग ने चालकों को समूह बीमा देने की सिफारिश भी की है।
कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक के अनुसार, आयोग ने सफाई कर्मियों और पेंशनरों के मामले भी सुलझाए।



