नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedजशपुरिहा परिधान में लोक संगीत के साथ गरबा महोत्सव में झूमते रहे...

जशपुरिहा परिधान में लोक संगीत के साथ गरबा महोत्सव में झूमते रहे प्रतिभागी…

जशपुर-: शहर में इन दिनों गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। आकार कला संगम (अक्स) द्वारा श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में इन दिनों ठेठ देशी अंदाज में लोक गीत और संगीत की धुन पर प्रतिभागी जमकर थिरक रहें हैं। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए शहर और आसपास के गांव से दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

संयोजक सुनिल सिन्हा ने बताया कि शनिवार को,गरबा महोत्सव में देशी परिधान की थीम पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जशपुरिहा और छत्तीसगढ़ की पारम्परिक परिधान पहन कर,प्रतिभागियों ने अरविंद नागेन्द्र की शिवजी की सेना चली,ओजस्वी जामवाल की बांग्ला भाषा की गीत ढाका बाजा पर प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया।

गीत और संगीत के इस मधुर मिलन के बीच,दर्शक भी रात 10 बजे तक झूमते रहे। अभिषेक (गुप्पु) शर्मा,अंकीत शर्मा,सतीश चौहान,मनोज खलखे,रवि शर्मा,पवन शर्मा,पिंटू,अक्षत शर्मा ने इस महोत्सव में संगीत की जिम्मेदारी सम्हाली हुई है।

अक्स ग्रुप का यह 18 वां गरबा महोत्सव है।

इस महोत्सव की तैयारी में आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीते कई दिनों से पसीना बहा रहे थे। दो दिन पूर्व इस महोत्सव में प्रसिद्व गायक दंपत्ति राधा श्रीवास्वत और अमित रंजन की जोड़ी शामिल हुई थी। इन प्रसिद्व भोजपुरी गायकों को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। आयोजन स्थल पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। गरबा महोत्सव में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पुलिस प्रशासन के जवान और अधिकारी जुटे हुए हैँ.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments