
पार्टी विरोध काम करने पर भाजपा से किया गया था निष्काषित।

जशपुर-:: भाजपा युवा मोर्चा मनोरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान का निलंबन रद कर घर वापसी किया गया और साथ ही 12 युवाओ को भाजपा प्रवेश कराया गया।
भाजपा वापसी कार्यक्रम के अतिथि ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा की भाजपा मे जीतने भी कार्यकर्ता हैं सभी एक परिवार है यहां किसी को भी अनदेखा नही किया जाता है भाजपा में की बस एक निशानी है कमल का फुल चेहरा कोई भी हो बस कमल के साथ मिलकर चलना है।

वही इस कार्यक्रम में शांति भगत, रूपेश सोनी, विकास सोनी, श्याम लाल भगत, नितिन राय, मनिजर राम, अरविंद भगत, दीपक गुप्ता, अमित सहाय, विनोद निकुंज, वासुदेव राम, सिया राम, और साथ ही मनोरा मंडल के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

बता दे की जशपुर विधानसभा से विधायक के प्रत्यासी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओ में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी वही मनोरा भायुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भी नाराज होकर पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था जिसके बाद संगठन ने इन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया था वाही आलाकमान के निर्देश के बाद विकास प्रधान को भाजपा मे फिर से घर वापसी कराया गया