नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedगरबा महोत्सव के तीसरे दिन,श्रीहरि कीर्तन भवन में उमड़े दर्शक

गरबा महोत्सव के तीसरे दिन,श्रीहरि कीर्तन भवन में उमड़े दर्शक

भक्ति संगीत की धुन पर दो घंटे बिना रूके थिरकते रहे प्रतिभागी

जशपुर :- शहर में आकार कला संगम (अक्स) के तत्वाधान में,श्री हरिकीर्तन भवन में चल रहे गरबा महोत्सव के तीसरे दिन,भक्ति संगीत की धुन पर 19 सौ से अधिक प्रतिभागियों के साथ सैकड़ों श्रद्वालु झुमते रहे। गरबा नृत्य कत क्रम रात लगभग 8 बजे शुरू हुआ। कौन कहते हैं भगवान आतें नहीं, जैसे भक्ति गीतों ने रंग बिरंगी रोशनी और कर्णप्रिय संगीत की धुनों में ऐसा समां बाधा कि प्रतिभागी लगभग दो घंटे तक,थिरकते रहे। बीच बीच में माता के जयकारे के साथ प्रतिभागी और दर्शकों का उत्साह बढ़ता रहा।

कार्यक्रम के संयोजक सुनिल सिन्हा और विष्णु सोनी ने बताया कि आयोजन में लगातार 18 वें साल आयोजित गरबा महोत्सव को सफल बनाने के लिये समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। इसी का परिणाम है कि आयोजन के तीसरे दिन भी माता रानी के भक्तों का,भरपूर स्नेह गरबा महोत्सव को मिल रहा है। उन्होनें बताया कि सोमवार को गरबा महोत्सव का अंतिम दिन होगा।उल्लेखनिय है कि इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्व लोक गायक राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन शामिल हुए थे। इन गायकों को सुनने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इसे नियंत्रित करने और आयोजन स्थल पर,व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी थी। गरबा महोत्सव को दौरान आयोजक समिति ने मिडियाकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने आयोजक समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। माता दुर्गा की आरती के साथ गरबा महोत्सव के तीसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments